अनाज बेच कर मोटरसाइकिल से आ रहे किसान के लाखों रुपए हुए चोरी || SAGAR TV NEWS ||

 

रायसेन जिले के उदयपुरा बस स्टैंड से किसान का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया किसान तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से अपनी मसूर की फसल कृषि उपज मंडी उदयपुरा बेचने आया था । कुल फसल की उपज का मूल्य लगभग तीन लाख पैतालीस हजार था , जिसे किसान बेग में ऱखकर मोटरसाइकल के साइडग्लास पर लटकाकर,बस स्टैंड पर चाय पीने लगा इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपयो से भरा बैग चोरी कर लिया।थाना प्रभारी एम एल भाटी ने मामले की जानकारी दी। वही किसान ने मीडिया से फोन पर बात करते हुए बताया कि उसने अपनी फसल मसूर को दो व्यापारियों को मंडी उदयपुरा में बेचा था। बही उदयपुरा में बड़े व्यापारी माहेश्वरी की दुकान से पैसे लेने गया तो इतने में चोरों ने मोटरसाइकिल का क्लिप निकाल लिया । किसान ने व्यापारी से कहा कि उसकी गाड़ी का प्लक किसी ने निकाल लिया है नवीन बस स्टैंड पर दुकान है लगवा लेना किसान अपने दो बेटों के साथ पिलक लगवाकर पानी पीने चला गया और बच्चे चाय पीने चले गए। इतने में ही देखा कि गाड़ी से बेग चोरी हो चुका था । बही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों को सभी सीसीटीवी में सर्च किया और तलाश जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही हैं ।


By - SAGAR TV NEWS
14-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.