CRPF की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी बेटी,खुशी में ग्रामीणों ने मनाई होली-दिवाली

 

बालाघाट के एक गांव की बेटी का सीआरपीएफ में चयन होने पर गांव में होली और दिवाली जैसा माहौल नजर आया, जहां पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी, तो वहीं दूसरी ओर जमकर आतिशबाजी भी की गई। यहां तक कि लोग देश भक्ति के गीतों के साथ झूमते नजर आये। दरअसल, परसवाड़ा के पास ग्राम डोंगरिया में रहने वाले प्रताप पटले की बेटी सरिता पटले का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। चयन के बाद जब वह अपनी ट्रेनिंग पूरी कर घर पहुचीं तो गांव में खुशी का ठिकाना नही रहा, ग्रामीणों ने स्वागत रैली निकालकर फूल मालाओं से उसका स्वागत करते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाई। इस दौरान अशोक कटरे ने बताया कि इस छोटे से ग्राम की बेटी का चयन देश की सेवा के लिए हुआ है। जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है। वही, सरिता ने कहा कि देश की सेवा करने का अवसर मिला है, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है, गांव के लोगों ने मेरे प्रति जो आत्मीय किया। यह भी मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सरिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों सहित इष्टमित्रों को दिया है। इस मौके पर अशोक कटरे, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कांतिलाल राहंगडाले जनपद उपाध्यक्ष, अमरलाल पटले, सुखचैन शरणागत, बालचंद राहंगडाले सहित कई लोग मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
19-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.