सागर | कमलनाथ का बड़ा बयान बोले-5 महीने बाद हम भी हिसाब लेंगे

सागर में कमलनाथ का बड़ा बयान
5 महीने बाद हम भी हिसाब लेंगे

सागर | कमलनाथ का बड़ा बयान बोले-5 महीने बाद हम भी हिसाब लेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सागर जिले के बीना पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां जिस तरह की राजनीति हो रही है वह सबको पता है बड़े से लेकर छोटा कार्यकर्ता तक दबाव में है 5 महीने और कर ले, 5 महीने बाद हम इसका पूरा हिसाब लेंगे। इसके साथ ही यहां उन्होंने
सबसे भारी बूथ प्रभारी का नारा भी दिया है,
कमलनाथ भाजपा के कब्जे वाली बीना विधानसभा पहुंचे यहां 2018 में कुछ ही वोटों के अंतर से कांग्रेस की हार हुई थी इसलिए कांग्रेस की नजर इस सीट पर है यहां पर सेंधमारी करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमलनाथ खुद पहुंचे हैं वही एक हफ्ते पहले दिग्विजय सिंह ने भी सागर द्वारा यहीं से शुरू किया था पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 18 सालों में प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं भाजपा ने मध्यप्रदेश को खोखला बना दिया है, मध्यप्रदेश का भविष्य खोखला बनाया है उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि शिवराज सिंह घोषणा की मशीन है चुनाव आते उन्हें याद आने लगता है लाडली बहना याद आने लगी, लेकिन जनता गुमराह नहीं होगी मुझे जनता पर पूरा भरोसा है में शिवराज सिंह नहीं हूं, मैं घोषणा नहीं करता में घोषणा की राजनीति पर विश्वास नहीं करता। हमारी 15 महीने की सरकार में सागर जिले की करीब 90000 किसानों का कर्जा माफ हुआ था जिसकी सूची मेरे पास है।

 


By - sagar tv news
20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.