सागर-किसान हुये ठगी का शिकार अनाज ख़रीदा और बिना पैसे दिए भागे || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा में किसानों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। किसानों को जब ठगी होने का एहसास हुआ। तब किसानों ने इस मामले की रिपोर्ट बिनेका थाना में दर्ज कराई। इन ठगों ने कई किसानों से अनाज खरीदकर उन्हें राषि नहीं लौटाई थी। अब पुलिस इन ठगों की तलाष कर रही है।

बिनेका गांव में रहने वाले संतोष साहू और उसके लडके सचिन साहू ने कई किसानों को झांसे में लेकर उसने कई क्विंटल मसूर, सरसो, चना और गेहूं खरीदा था और अनाज की राशि बाद में देने की बात कही थी। यह किसान इनकी बातों में आ गए, लेकिन जब किसानों को कई दिनों बाद राषि नहीं मिली तो वे समझ गए कि उनको ठगा गया है। क्योंकि जब किसान इनके घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था और वह परिवार के साथ गांव से भाग गया था। बताया जाता है कि इन ठगों ने करीब 18 किसानों को चूना लगाया था। इसके बाद किसानों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा चार सौ बीस सहित अन्य धाराओं में संतोष साहू और उसके लडके सचिन साहू के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। बताया जाता रहा है, कि इस मामले में किसानां की संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।


By - Ravi Sen banda
23-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.