सागर | नाग-नागिन की मुहब्बत के दुश्मन बने लोग !

सागर | नाग-नागिन की मुहब्बत के दुश्मन बने लोग !

सागर में नाग-नागिन को
प्रेम की ऐसी सजा मिली... !

प्रेम में मदमस्त होकर नाग नागिन का आलिंगन करना कुछ लोगों को रास नहीं आई. और वे न सिर्फ इनके प्रेम मिलाप में बाधा बने बल्कि उन्हें एक दूजे से अलग भी करवा दिया, प्रेम मिलन करते नाग नागिन का जोड़ा सागर यूनिवर्सिटी कैंपस में दिखा था, जो दो ढाई फिट तक हवा में लहराते नजर आ रहे थे, 8-9 फिट लंबे यह सांप घोडा पछाड़ प्रजाति के सांप थे जो रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल के सामने एक घर के परिसर में थे, इसके बाद स्नेक कैचर असद को सूचना देकर बुलवाया प्रेम में मस्त इस जोड़े का रेस्क्यू किया गया मोहब्बत में चूर नाग नागिन को काबू में करना मुश्किल हो रहा था नाग बार-बार स्नेक कैचर को फुफकार मार रहा था, उसके हाथों में लिपटने की कोशिश कर रहा था स्नेक कैचर बार-बार इन से खुद को बचाते हुए नजर आया, सांप पकड़ने वाले असद ने बताया कि यह बेहद ही ताकतवर सांप होते हैं यह धमन यानी कि घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप का जोड़ा है जो 8 से 9 फीट तक लंबा है एक साथ दोनों सांपों को पकड़ना था इसलिए थोड़ी परेशानी हुई पहले एक सांप को पकड़ा लेकिन दूसरे को पकड़ने में जब कठिनाई जाने लगी तो स्नैक कैचर ने उस सांप का मुंह, अपने मुंह से दवा लिया और फिर दूसरे सांप को पकड़ा इसके बाद इनको थैलो में रखकर अपने साथ ले गया, जिसे जंगलों में छोड़ दिया जाएगा. बता दें कि सागर यूनिवर्सिटी केंपस जंगल से घिरा हुआ है यही वजह है कि जंगली जानवरों के साथ जहरीले जीव-जंतु भी यहां दिखाई दे जाते हैं जहां पर यह नाग नागिन का जोड़ा था वहां पर गर्ल्स हॉस्टल भी है जहां पर सैकड़ों छात्राएं रहती हैं वही प्रोफेसर के रहने वाले ब्लॉक बी बने हुए हैं सुरक्षा के एहतियात से इन नाग नागिन को पकड़वा कर लोगों ने राहत की सांस ली है.

 


By - sagar tv news
24-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.