पचमढ़ी में पर्यटकों की कार बेकाबू होकर नाले में गिरी,एक गंभीर || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिससे लोगों की जान जा रही है। लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं। ताजा मामला प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी से सामने आया है, जहां पर्यटकों की स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया और अन्य को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू वाहन नाले में जा गिरा। जिससे पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में वाहन में सवार एक पर्यटक गंभीर और अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल पर्यटक को पिपरिया अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
25-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.