तपती धूप में दिव्यांग बूढ़ी मां को पीठ पर लादकर 10 किलोमीटर चला बेटा || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसके एक बेटा अपनी बूढ़ी दिव्यांग मां को ट्राई साइकिल की गुहार लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर पहुंचा। कालीचरण पांडे नाम का यह व्यक्ति सागर ताल के पास रहता है, उसकी बूढ़ी मां को मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाणित किया जा चुका है, ऐसे में उसे नियमानुसार ट्राईसाइकिल दी जाना चाहिए लेकिन कई महीनों चक्कर काटने के बाद भी बाद भी उसे ट्राईसाइकिल नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से परेशान कालीचरण के पास अपनी मां को केंद्रीय मंत्री के सरकारी बंगले तक ले जाने के लिए रुपए तक नहीं थे। ऐसे में वह अपनी बूढ़ी दिव्यांग मां को 10 किलोमीटर तपती हुई धूप में पीठ पर लादकर मंत्री के बंगले पर पहुंचा था। लेकिन मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी और उसे निराश लौटना पड़ा। इस मामले में कालीचरण का कहना है कि ट्राई साइकिल के लिए उसके पास सभी दस्तावेज है, मेडिकल बोर्ड ने भी ट्राई साइकिल दिये जाने की अनुशंसा की है, उसके बाद भी ट्राई साइकिल नसीब नहीं हुई। यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बंगले के भी तीन बार चक्कर लगाए, लेकिन मदद नहीं मिली। हालांकि, एक समाजसेवी ने उसको मदद दिलाने का भरोसा दिया है।


By - SAGAR TV NEWS
25-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.