सागर-बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में भाजपा नेता की पत्नी की लगी अर्जी क्या बताया देखिये

बागेश्वर दिव्य दरबार में जनसैलाब
भाजपा नेता की पत्नी की लगी अर्जी


सागर-बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में भाजपा नेता की पत्नी की लगी अर्जी क्या बताया देखिये

सागर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया। बहेरिया स्थित बांके बिहारी नगर में कथा पंडाल में दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार शुरू हुआ। दरबार में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहुंचकर भक्तों की अर्जी लगाईं। उन्होंने कहा कि पर्चे का आधार श्री बागेश्वर धाम सरकार की महा कृपा है। परचा तो बहाना है, हमारा उद्देश्य तो सबको सांसारिक पीड़ा से निजात दिलाकर बागेश्वर सरकार का बनाना है। भक्त मुझसे नहीं भगवान बागेश्वर सरकार से जुड़ें।
उन्होंने दिव्य दरबार में पहुंचे करीब ढाई लाख लोगों के बीच से अर्जी लगाकर लोगों को बुलाया। इस दौरान 25 से अधिक लोगों की अर्जी लगाई है। उन्हें उनकी समस्या का समाधान बताया गया। अर्जी के दौरान मंच पर पहुंचने वाले लोगों की समस्या का पर्चा पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले से लिखकर रखा हुआ था। जैसे ही वो मंच पर पहुंचे और अपनी समस्या बताई तो उन्होंने पर्चा खोलकर दिखाया और पढ़ाया। जिसमें भक्त ने जो बोला वही समस्याएं लिखी थीं।
अर्जी के दौरान सागर की एसवीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी की पत्नी की अर्जी लगी। वे मंच पर पहुंची और साथ में डॉ. अनिल तिवारी भी पहुंच गए। जहां अपनी समस्या और मनोकामनाएं बढ़ाई। जिस पर पंडित. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विद्यालय में दिक्कत चल रही है। कुछ लोग पीछे लगे हुए हैं। उनका उद्देश्य विद्यालय बंद कराना है। यह सब कॉम्पिटिशन के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो संकट मड़रा रहे हैं वो शांत होंगे। विद्यालय तेज गति के साथ चलेगा। आगे कहा कि परिवार का जो उच्चाटन हुआ है वह कुल की माता का अनुष्ठान बिगड़ने से हुआ है। उनकी पूजा करिए। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान के उपाय बताए। साथ ही बागेश्वर धाम की पेशी करने की बात कही।


By - sagar tv news
26-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.