सागर-पूजा करके घर लौट रहे पिता की मौत,पत्नी और पुत्र गंभीर घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

भगवान की पूजा करने के बाद घर लौट रहे एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पडा। तो वही उसकी पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामला सागर जिले के राहतगढ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार इमलिया नरयावली गांव में रहने वाले श्रीराम गौड़ अपनी पत्नी हीराबाई और 13 वर्सीय पुत्र आकाश गौड के साथ बाइक से ग्राम बहादुरपुर में पूजा करने के लिए गए थे। जब वे वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी उन्होंने अपनी बाइक निस्तार के लिए रोकी, तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे श्रीराम गौड़ की मौके पर ही जान चली गई और पुत्र आकाश गौड़ को सिर में चोट आ गई और उसका दायां पैर फैक्चर हो गया, वही पत्नी हीराबाई के हाथ में चोट आई। जब लोगों ने इनको घायल हालत में देखा, तो वे तुरंत उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सागर रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी रामु प्रजापति ने बताया कि यह हादसा डंडा पुल के पास के घटित हुआ। बाइक चालक को गिरफ्तार कर मामला कायम कर विवेचना में लिया है।


By - Dharmendra Singh Rajput Sagar TV News from Rahatgarh.
30-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.