मंडल अध्यक्ष को बीजेपी विधायक की चेतावनी,ठीक से चलो नहीं तो हटवा दूंगा || SAGAR TV NEWS ||

 

मैं जो कहता हूं, वो करता हूं, यह बात पूरा संभाग जानता है। तुम ठीक चलो, वरना तुम्हें भी हटवा दूंगा। यह चेतावनी शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने रन्नौद भाजपा मंडल अध्यक्ष को उस समय दी, जब वे एक और महामंत्री बढ़ाए जाने की बात कह रहे थे। विधायक व मंडल अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।पिछले दिनों भाजपा मंडल रन्नौद की बैठक में एक महामंत्री उमेश शर्मा के निष्क्रिय होने की वजह से मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी से कहा कि आप सहमति दें तो एक और महामंत्री बना लेते हैं, क्योकि पार्टी का काम बहुत अधिक है। इस पर विधायक ने मंडल अध्यक्ष से कहा कि इतने ही लोगों से पार्टी का काम करवाना है तो करवाओ, अन्यथा हम तुम्हें भी हटवा देंगे।
विधायक ने कहा कि मैं जब बृजेंद्र को हटवा सकता हूं, तो तुम्हें भी हटवा दूंगा। ज्ञात रहे कि लुकवासा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र को विधायक ने हटवाकर अपने नजदीकी को मंडल अध्यक्ष बना दिया। वायरल ऑडियो में विधायक विपिन और बंटी को चीन व पाकिस्तान के नाम से संबोधित कर रहे हैं।बातचीत के दौरान विधायक ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को भी उसकी जाति के नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि मंडल अध्यक्ष और विधायक के बीच नगर परिषद रन्नौद के चुनाव में उपाध्यक्ष पद को लेकर दोनों आमने-सामने थे और बाद में पर्ची डालकर अवध बोहरे की जीत हुई थी।


By - Rakesh Bhoj ,Shivpuri (MP)
02-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.