सागर - बच्चों पर खसरे का प्रकोप , प्रशासन में खलबली कलेक्टर ने धर्मगुरुओ से की चर्चा

 

 


कलेक्टर दीपक आर्य ने सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचकर अधिकारियों के साथ मीजल्स प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने समाज के धर्मगुरु और वार्ड के प्रमुख व्यक्तियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 से लेकर 13 तक में रहने वाले वार्डवासियों से चर्चा की और उनको समझाईश दी। प्रभावित बच्चों से भी कलेक्टर ने मुलाकात की। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगने वाले मीजल्स टीकाकरण में सहयोग करें। सभी बच्चों का टीकाकरण कराएं। वही, कलेक्टर ने वार्डों में भ्रमण के दौरान वार्डवासियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनके निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था कर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करें। वार्डो में जहां जहां पानी भरा है, उसके निकासी की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी अशोक सेन, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य नीना गिडियन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. ममता तिमोरे, जिला टीकाकरण अधिकारी एम.एल. जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
03-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.