नोटों के बंडल उगल रही है नहर,लूटने के लिए लोगों में मची होड़,video viral || STVN INDIA ||

 

क्या कभी नहर रूपए उगल सकती है, षायद नहीं, लेकिन बिहार से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने यह बात सोचने के लिए मजबूर कर दी है, लेकिन हकीकत क्या है और नहर में किसने रूपए फेंके है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका।

 

या फिर हो सकता है कि यह ब्लेक मनी हो। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि सासाराम के मुरादाबाद नहर में अचानक नोटों के बंडल तैरने लगे। जिससे सनसनी मच गई। लोग इसे लूटने के लिए नहर में कूद पड़े।

 

कोई एक हाथ तो कोई दोनों हाथ से नोटों की गड्डियां चुनने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग नहर में जाकर 10-10 रुपए के नोटों की गड्डी बटोरने की होड में लगे है। अब ये रुपए असली हैं या नकली, फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि नोट असली है, वही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, वहां कुछ नहीं मिला।

 

लोग नहर में नोट मिलने की बात कह रहे हैं। अब आगे की जांच की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.