पति ने बेडरूम में लगा रखा है CCTV कैमरा,अदालत और पुलिस से निजता बचाने की गुहार लेकर पहुंची पत्नी...

 

छतरपुर। बुधवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को एक अजीब तरह के मामले की शिकायत प्राप्त हुई। इस शिकायत में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इतना ही नहीं पति ने बेडरूम में भी कैमरा लगा दिया है जिससे उसकी निजता के भंग होने का खतरा बना रहता है। पत्नी ने बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। पति एक दूसरी महिला के साथ अफेयर में होने के कारण उसे तलाक देने के लिए प्रताड़ित कर रहा है।

 

 

शिक्षक पति की करतूत, थाने पहुंचा मामला
छतरपुर की सीताराम कॉलोनी में रहने वाली महिला रेखा शर्मा ने बताया कि लगभग 16 साल पहले 2007 में उसका विवाह सीताराम कॉलोनी में रहने वाले अरविंद शर्मा के साथ हुआ था। अरविंद शर्मा पेशे से शिक्षक है और छतरपुर के मुकरवा गांव में पदस्थ है। शिक्षक ने अपने ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका के साथ अवैध संबंध बना रखे हैं, इसलिए अब वह मुझे और मेरे दो बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता। पति ने पत्नी से अलग होने के लिए अदालत में तलाक की अर्जी भी लगा रखी है। जिले के कुटुम्ब न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है। महिला ने बताया कि उसका पति अरविंद शर्मा चाहता है कि मैं अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली जाऊं ताकि वह दूसरी शादी कर सके। इसीलिए तरह-तरह के प्रयोजन कर वह मुझे प्रताड़ित करता है। पिछले दिनों पति ने मुझ पर 24 घंटे नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं जिसके कारण मेरी निजता भंग हो रही है।

 

 

 

महिला ने इस बात की शिकायत कुटुम्ब न्यायालय से भी की है जिसके बाद अदालत ने सिटी कोतवाली पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। हालांकि सिटी कोतवाली को निर्देश देने के बावजूद जब पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो महिला बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची और यहां एएसपी विक्रम सिंह से मिलकर आवेदन देते हुए उसने अपनी आपबीती सुनाई। एएसपी ने महिला का आवेदन लेकर तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।


By - SAGAR TV NEWS
13-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.