पूर्व किराएदार ने की मकान मालिक महिला की गोली मारकर कर दी हत्या || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत पीली बिल्डिग शारदा चौक के पास एक महिला मकान मालिक की गोली मारकर जान ले ली गई। यह आरोपी, महिला का पूर्व किराएदार था। जिसका विवाद महिला से हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके फरार हो गया। पुलिस उसकी जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि गढ़ा में रहने वाली सरस्वती चौबे अपने बेटे के साथ रहा करती थी। महिला का बाडे में कई घर है जहां किराएदार रहते है, उसी में घर में तेजगढ़, दमोह निवासी आरोपी रामकृष्ण लोधी भी किराए से रहा करता था।

 

 

 

जो सुरक्षा गार्ड था। किसी विवाद की वजह से कुछ दिन पहले उसने मकान खाली कर दिया था। जिसके चलते महिला उससे खासा नाराज हो गई थी। सोमवार की रात रामकृष्ण लोधी, सरस्वती बाई के बाड़े में पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, तभी रामकृष्ण लोधी ने अपनी लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक से महिला पर फायरिंग कर दी, गोली महिला के गले के नीचे लगी और मौके पर ही उसने दम तोड दिया।

 

 

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल-100 को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शारदा चौक से कोष्टा मोहल्ला पहुंच मार्ग को सील कर दिया। इस दौरान किसी को भी जाने नहीं दिया गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर साक्ष्य जुटाते रहे। बताया जाता है कि आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने कई टीम लगा दी है।


By - Harish Dubey Sagar TV News from Jabalpur.
16-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.