बहिन के यहां जा रहे भाई के साथ हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सागर जिले के खुरई में एक सडक हादसा हो गया। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सेवन निवासी 25 रूपेश कुशवाहा और 35 वर्षीय शिवराज यादव अपने गांव से खिमलासा अपनी बहन के यहां जा रहे थे, तभी तलापार तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।