नगर पालिका की बैठक में हुआ हंगामा खुद को गुंडा बोलने पर नपा अध्यक्ष ने दी सफाई || SAGAR TV NEWS ||

 

सिवनी के नगरपालिका सम्मेलन में नगरपालिका अध्यक्ष अपना आपा खो बैठे और पार्सदों के साथ बहस करने लगे, यहां तक कि उन्होंने अपने आप को सबसे बडा गुंडा तक कह दिया। यह बात वहां मौजूद पार्सदों को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने सम्मेलन का वहिस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि सम्मेलन में शहर के विकास से जुड़े कामों को मंज़ूरी दिया जाना था और इसी दौरान बीजेपी के पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया और नगरपालिका के कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ीक़ ख़ान के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने पार्षद ज्ञानचंद को सही तरीक़े से बात करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सही तरीक़े से ही बात कर रहे हैं, फिर नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि ऊंची आवाज़ में बात करना, मैं यहां का सबसे बड़ा गुंडा हूँ। वही, इस मामले में बीजेपी ज्ञानचंद सनोडिया ने बताया कि हमने शहर में हो रही पानी की समस्या को उठाया था और उनसे कहा था कि आप सड़क मत बनाओ, बिजली मत दो, लेकिन पानी की समस्या दूर कर दो, लेकिन उन्होंने बोला कि ऊंची आवाज़ में बात मत करो जबकि वो ख़ुद ऊंची आवाज़ में बात कर रहे थे, उन्होंने कहा मैं यहां का गुंडा हूँ, जैसे मैं चाहूंगा वैसे परिषद चलेगी। आपको यहां बैठना है बैठो वर्ना जाइए यहां से, इसके बाद हमने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष शफ़ीक़ ख़ान ने अपनी सफाई में कहा कि ये विकास नहीं करने दे रहे हैं और ऊंची आवाज़ में बात कर रहे थे, गुंडागर्दी वो लोग कर रहे थे। इस दबंगता के साथ कि सरकार हमारी है हमारा सिक्का चलेगा यहां पर, लेकिन उनको ये नहीं मालूम कि यहां पर अब कांग्रेस का अध्यक्ष बैठ चुका है।


By - SAGAR TV NEWS
21-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.