सागर-गाना सुन रहे भतीजे को चाचा ने किया Disturb तो तत्काल लगाया ठिकाने || SAGAR TV NEWS ||

 

अपने ही ताऊ की जान लेने वाले आरोपी को खुरई के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीष आषीष कुमार शुक्ला की कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया। अभियोजन के मुताबिक बांदरी थाना क्षेत्र में 22 नवम्बर 2020 की रात आरोपी कन्हैयालाल खेत में रेडियो पर तेज आवाज में गाने बजा रहा था।

 

 

 

 

उसी समय कन्हैयालाल का ताऊ विजय यादव भी खेतों में पानी दे रहा था। विजय ने कन्हैयालाल को बहुत तेज आवाज में रेडियो बजाने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर कन्हैयालाल ने विजय के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। तभी अपने पिता की आवाज सुनकर उसके बेटे कल्लू और दिनेष मौके पर पहुंचे। देखा तो उसके पिता विजय खेत में लहुलुहान पड़े थे और कन्हैया लाल भाग कर जा रहा था।

 

 

 

 

इस हमले से विजय यादव की जान जा चुकी थी। पुलिस ने आरोपी कन्हैलाल पर मर्डर का मामला दर्ज कर लिया। सारी दलीले सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का जुर्माना किया।


By - SAGAR TV NEWS
21-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.