सागर-शादी में गया था जैन परिवार,इधर चोरो ने लाखो के माल पर हाथ साफ कर दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के धर्माश्री इलाके में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए लेकर भाग गए,
जानकारी के अनुसार दीपक जैन मकरोनिया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए हुए थे, शादी में शामिल होने के बाद वे रात करीब 11 बजे लौटकर अपने घर पहुंचे। जहां देखा तो मकान के किचन की खिड़की खुली हुई थी।

 

 

 

 

 

संदेह हुआ तो घर के अंदर पहुंचे और देखा तो बेडरूम की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। कमरों में सामान फैला पड़ा था। वहीं अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी होने पर उन्होंने तत्काल मोतीनगर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाया गया।

 

 

 

 

 

 

फरियादी ने बताया कि वारदात के दौरान बदमाश अलमारी में रखे सोने के तीन हार, तीन अंगूठी, चांदी की सिल्ली, पूजा घर में रखे चांदी के बर्तन समेत अन्य जेवर और नकद रुपए लेकर भागे है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
22-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.