डिजायर गाड़ी से बकरी चोरी कर रहा था चोर कैमरे में हुआ कैद आरोपी फरार ! || SAGAR TV NEWS ||

 

बुरहानपुर जिले के राजपुरा में एक बदमाश कार से बकरी चोरी करने के लिए आया था। वह कार में बकरी डालता,लेकिन कुछ लोगों ने उसे देख लिया और चोर, चोर का शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर होशियार हो गया और मौके पर कार छोड़कर भाग गया। बकरी चोरी की खबर सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक राजपुरा में साबूनवाला कॉम्पलेक्स के पास एक सफेद रंग की कार आकर रूकी। किसी का इस ओर ध्यान नहीं था।

 

 

 

 

कुछ देर बाद कार का दरवाजा खुला और पीछे की सीट पर बैठा शख्स पास खड़ी बकरी को कार में डालने की कोशिश करता है। इसी दौरान युवक नादिमुद्दीन की नजर पड़ती है। उसे समझने में देर नहीं लगी कि ये बकरी चुरा रहा है। इतना देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और कार जब्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

 

दो दिन पहले बकरी चोरी हुई
लोगों ने बताया दो दिन पहले भी क्षेत्र से बकरी चोरी हुई है। कुछ लोगों ने कार में बकरी ले जाते हुए देखा था। कार का पीछा किया था, लेकिन कार तेजी से निकलकर आंखों से ओझल हो गई।


By - SAGAR TV NEWS
23-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.