पुलिस स्टेशन में पहुंची दो बहनें अपने पापा की शिकायत करने

 

पुलिस स्टेशन में पहुंची दो बहनें अपने पापा की शिकायत करने

पुलिस स्टेशन में पहुंची दो बेटियां
अपने पापा की शिकायत करने

एमपी के ग्वालियर जिले स्थित भितरवार थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उस वक्त हैरान रह गए, जब दो सगी बहनें अपने पापा की शिकायत लेकर पहुंचीं, जो अपने पिता की मारपीट से परेशान थी। दोनों ने थाना प्रभारी से कहा कि अंकल, पापा हमारी मम्मी की पिटाई करते हैं। उन्हें जेल में डाल दीजिए। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने उनकी शिकायत सुनी है। इसके बाद थाना प्रभारी प्रशांत दोनों को लेकर उनके घर गए और उनके माता-पिता से बात की है और उनको समझाइश दी। साथ ही कहा कि अब कभी झगड़ा मत करना। झगड़े का बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। बताया जा रहा है कि आए दिन घर में होने वाले झगड़ों की वजह से दोनों बहनें परेशान हो गई थीं। इसके बाद दोनों ने पुलिस स्टेशन का रुख किया था। गौरतलब है कि एमपी में पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें थाने पहुंचकर बच्चों ने अपने पैरेंट्स की शिकायत की है।


By - sagar tv news
27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.