सागर-लाखो का चूना लगाकर शादी के 4 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन,पुलिस ने पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||
शादी के चार दिन बाद पेपर भागी लुटेरी दुल्हन को सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार किया है, लुटेरी दुल्हन ससुराल से ढेड़ लाख से अधिक की नगदी, के साथ मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र व अन्य जेवर ले गई थी, तलाश करने दुल्हन का पता नहीं चला तो जानकारी मिली की इससे पहले जयपुर में एक शादी हो चुकी थी।
एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम रजवांस निवासी कमल जैन ने 24 अप्रैल को गोपालगंज थाने में शिकायत की थी कि वेयर हाउस रोड गोपालगंज निवासी गार्गी शर्मा का विवाह उनके बेटे अविरल जैन के साथ 25 नवंबर 2022 को हुआ था। शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए। शादी के 4 दिन बाद पेपर देने का कहकर बहु गार्गी गोपालगंज अपने मायके वापस आ गई। जहां कुछ दिन रही और इसके बाद भाग गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया था,