पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने सड़कों पर पत्थर लेकर उतरी महिलाएं || SAGAR TV NEWS ||

 

 

उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा है। और लगातार विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी को लेकर एमपी के बैतूल में महिलाओं ने बिलकुल अलग ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इनके हाथों में मोमबत्ती नहीं बल्कि पत्थर हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है। की इनके अंदर कितना आक्रोश है। यही कारण है। कि अब इन्होंने विरोध करने का तरीका बदल दिया। बैतूल में हाथरस की दुखद घटना के विरोध में महिलाओं ने हाथों में पत्थर लेकर रैली निकाली और फिर पुलिस के अधिकारियों को पत्थरों से भरी थैली सौंपी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हाथरस के बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी और फांसी पर लटकाने की मांग की। समाजसेवी महिलाओं का कहना है। कि पहले हाथरस की घटना या दूसरी घटनाओं को लेकर नरम मोमबत्ती जलाते थे। जिसके कारण घटनाओं को सरकार भी नरमी से लेती थी। अब चाहते हैं। कि जैसे पत्थर कठोर होते हैं। वैसे ही सरकार पत्थर की तरह कठोर ले। इनका ये भी कहना है। की इन पत्थरों से उन बलात्कारियों को जान से मार दें। लेकिन हम मजबूर हैं। उनके पास नहीं पहुंच सकते हैं। महिलाओं के मुताबिक आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए।


By - sagar tv news
01-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.