सागर-जंगल बीड़ी पत्तियां तोड़ने जा रही महिलाओं से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 2 महिलाओं की मौत

 

नेशनल हाईवे खुरई-सागर रोड़ स्थित नरेन नदी के पास महिलाओं से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक 35 वर्षीय संध्या अहिरवार की घटना स्थल पर और 50 वर्षीय लाडली बाई की मौत हो गई।

 

जबकि 22 महिलाएं और वाहन चालक भी घायल हो गया। गंभीर हालत में 6 महिलाएं सागर रेफर किया गया है। घायल वाहन चालक ने बताया कि उसके वार्ड की कुछ महिलाओं ने जरुआखेड़ा के जंगल ले जाने के लिए कहा उन महिलाओं को ले जाते समय रास्ते में ही कुछ और महिलाएं वहीं जाने के लिए बैठ गई। जिससे लोडिंग वाहन में महिलाओं की संख्या 24 हो गई।

 

नरेन नदी के पास सामने से तेजी से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में लोडिंग वाहन सड़क किनारे पलट गया। जिससे एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में 6 महिलाओं को रेफर किया। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया भी अस्पताल पहुंच गए।


By - SAGAR TV NEWS
27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.