सागर-अपहरण और दुष्कृत्य के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 साल से था फरार
सागर में आठ साल से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सागर-अपहरण और दुष्कृत्य के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 साल से था फरार
सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफ़लता हाथ लगी है, जिसमे पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। दरअसल राहतगढ़ पुलिस थाने में 2015 में अपहरण और दुष्कृत्य का मामला दर्ज किया था, जिसका आरोपी वीरन आदिवासी फरार था, जो बीते आठ सालां से भोपाल में फरारी काट रहा था। जब उस आरोपी की सूचना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी रामु प्रजापति ने एक टीम गठित की और टीम ने उसे मौके स पकड लिया। वह आरोपी बैरसिया रोड पर भौरी एकेडमी के बाहर सब्जी बेच रहा था। बताया जा रहा है कि यह आरोपी वहां पर वीरन शर्मा बनकर रह रहा था। इस आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।