ओवरलोड बस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन,10 हजार का चालान,ड्राइवर का लाइसेंस रद्द होगा

 

इंदौर जिले में ओवरलोडिंग बस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई षुरू कर दी है। पुलिस ने एक बस का 10 हजार का चालान काटा और उसके बाद ड्राइवर का लाइसेंस रद्द करने के लिए भी कार्रवाई की। बता दे कि एकता ट्रैवल्स की बस इंदौर से बड़नगर जा रही थी, जो न केवल ओवरलोड थी। बल्कि छत पर भी यात्री बैठे थे और बस चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

 

 

 

 

जिससे कभी भी हादसा हो सकता था, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इसके बाद यातायात पुलिस जागी और एकता ट्रैवल्स पहुंचकर बस की लोकेशन के आधार पर 10 हजार रुपए का चालान काट दिया। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने बस चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए आरटीओ विभाग को पत्र भी लिखा है।

 

 

 

 

खास बात यह है कि यह बस इंदौर से बड़नगर जाने के लिए कई चौराहों से गुजरी लकिन यातायात विभाग के किसी भी पुलिसकर्मी को बस ओवरलोडिंग नजर नहीं आई। लेकिन जब एक युवक को यह बस ओवरलोडिंग जाती देखी तो उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों खरगोन में ओवरलोडिंग बस के ब्रिज के नीचे गिर गई थी। जिससे पर 15 लोगों की जान चली गई थी।

 

 

 

 

 

 

उससे पहले इंदौर के चौरई क्षेत्र में बस 50 फीट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों ने दम तोड दिया था।


By - SAGAR TV NEWS
31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.