हिजाब मामले में दमोह की गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता निलंबित || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदू छात्राओं को कथित हिजाब पहनाने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कूल की मान्यता निलंबित कर दी गई है। मान्यता नियमों का उल्लंघन करने पर ये कार्रवाई की गई है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सहायक सागर संभाग ने इसके आदेश जारी किए है। हालांकि इससे पहले स्कूल प्रबंधन अपने फैसले से पीछे हटा।

 

 

 

 

 

 

उसने यूनिफॉर्म के साथ पहना जाने वाला स्कार्फ स्वैच्छिक बताया था। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र भी भेजा था। बताया जा रहा है कि छतरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल अपनी मनमर्जी से ड्रेस कोड लागू नहीं कर सकता है। स्कार्फ बांधों या कोई ऐसी कविता गाओ, जिसका भारत की भूमि से कोई संबंध नहीं है, तो यह नहीं चलेगा। ऐसे स्कूल पर हमने जांच के निर्देश दिए हैं। जैसा दमोह के स्कूल में कुछ भी बांधकर आओ चल रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह मध्यप्रदेश में नहीं चलेगा। संस्कार देने वाली और सही दिशा देने वाली शिक्षा ही यहां चलेगी।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.