मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में गड़बड़ी वाले फर्म का खुला टेंडरः कलेक्टर ने किया निरस्त

मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में गड़बड़ी वाले फर्म का खुला टेंडरः कलेक्टर ने किया निरस्त

जिले की 172 शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय कक्ष के लिए 30 हजार रुपए का फर्नीचर प्रदान किया जाएगा। 172 विद्यालयों में फर्नीचर प्रदान करने के लिए तकनीकी रूप से जेम पोर्टल पर टेंडर जारी की गई थी। जिसमें निर्धारित समय के बाद विंडो ओपन की गई। जिसमें करीब 18 से अधिक फर्म ऑनलाइन जमा की गई। ओपन की गई विंडो में एसआरके इंटरप्राइजेज फर्म की टेंडर स्वीकृत हुई। लेकिन एसआरके इंटरप्राइजेज फर्म के द्वारा विगत दिवस गड़बड़ी किए जाने का मामला आया था जिस पर जांच जारी है।

जिले की शासकीय माध्यमिक शालाओं में फर्नीचर प्रदान करने के लिए तकनीकी विंडो ओपन करने पर एसआरके इंटरप्राइजेज फर्म का नाम आने पर संपूर्ण प्रक्रिया को कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर निरस्त किया गया और नई प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए । कलेक्टर ने बताया कि जिले की 172 विद्यालयों में 51 लाख रुपए से अधिक की कीमत का फर्नीचर प्रदान किया जाना है।

कलेक्टर ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संपूर्ण प्रक्रिया प्रारंभ करें और जेम पोर्टल पर फिर से टेंडर जारी करें। जिससे कि जिले की 172 शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 30 हजार रुपए की लागत का पुस्तकालय के लिए फर्नीचर प्रदान किया जा सकें।

जिसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से तकनीकी आमंत्रित की गई थी। तकनीकी विंडो खोलते समय एसआरके इंटरप्राइजेज फार्म का नाम सामने आया। इस पर संपूर्ण प्रक्रिया को निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि एसआरके इंटरप्राइजेज फर्म द्वारा विगत दिवस मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय योजना में गड़बड़ी करने पर जांच की गई है। इस कारण संपूर्ण प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में 172 विद्यालयों में 51 लाख रुपए से अधिक की कीमत का फर्नीचर प्रदान किया जाना है। इसके लिए SRK इंटरप्राइजेज फर्म का नाम सामने आया है। लेकिन कलेक्टर ने SRK के टेंडर को निरस्त कर दिया है। वहीं नई प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। एसआरके फर्म द्वारा विगत दिनों मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना में गड़बड़ी पाए जाने के कारण फर्नीचर प्रदान करने की प्रक्रिया को निरस्त किया गया है।

 


By - sagar tv news
03-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.