आफत बनी आंधी पल भर में कई आशियाने उजाड़ गए || SAGAR TV NEWS ||

 

बुरहानपुर जिले में षाम को हुई तेज आंधी ने एक बार फिर कहर बरपाया। इस आंधी ने शहर में कई पेड़ और बिजली के पोल धराषाही कर दिए।

 

यहां तक कि बीएसएनएल कंपनी का मोबाइल टावर भी इस आंधी को झेल नहीं पाया और यह टावर गोटिया पीर इलाके में बने तीन मकानों के ऊपर जा गिरा। जिससे तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

बताया जा रहा है कि यह मोबाइल टावर गिरने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने बीएसएनएल के आला अधिकारियों से चर्चा की, साथ ही गिरे हुए टावर को जल्द से जल्द हटाने और जिन मकानों को क्षति पहुंची है और जो 3 लोग घायल हुए हैं उन्हें क्षतिपूर्ति राशि देने को कहा।

 

साथ ही नगर निगम को शहर भर में लगे मोबाइल टावर की अविलंब जांच करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और कहा एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

प्रभावितों को शासन के साथ-साथ बीएसएनएल द्वारा भी क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


By - sagar tv news
03-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.