तीन तलाक बोलकर गर्भवती पत्नी को घर से निकाला,पत्नी पहुंची पुलिस के पास || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। जहां पति ने पोस्टल लेटर भेज कर अपना रिश्ता पत्नी से खत्म कर लिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जबलपुर के हनुमान ताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम में रहने वाले मोहम्मद कलीम और शाबरीन नाज की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।

 

 

 

 

 

 

प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने निकाह कर लिया। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि शाबरीन के नाम पर मोहब्बत का कलमा पढ़ने वाले कलीम ने एक झटके में तीन बार तलाक तलाक कहकर हमेशा के लिए उससे अपना नाता खत्म कर दिया। इस मामले में बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रताड़ना का खेल शुरू हो गया। पीड़िता शाबरीन का कहना है कि उसे उसके शौहर ने न केवल प्रताड़ित किया, बल्कि दहेज की मांग करने लगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके बावजूद भी वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब इस पर भी कलीम का मन नहीं भरा तो उसने उसे तीन बार तलाक तलाक कहकर अपनी जिंदगी से अलग हो जाने का फरमान सुना दिया।


By - SAGAR TV NEWS
09-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.