शादी वाले घर में धमाका तीन बच्चो की मौत तीन महिला घायल

 

भिंड जिले में शनिवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन बच्चों की जान चली गई।, साथ ही अन्य लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जिस घर में विस्फोट हुआ वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।,

 

धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई।, यह घटना गोरमी थाना इलाके के दले का पुरा गांव की है।, बताया जा रहा है कि अखिलेश कडेरे के छोटे बेटे सतेंद्र का 17 जून को लगुन-फलदान आना है। और 22 जून को लहार के कीरतपुरा में बारात जानी है।, इसके चलते परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं।, जब घर की सदस्य मीरा चाय-नाश्ता बना रही थी।,

 

इसी दौरान यह भीसण हादसा हो गया, इस मामले में एसडीओपी राजेश राठौर ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण यह हादसा हुआ।, घटना की जांच की जा रही है।, इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ?

 

उन्होंने बताया कि हादसे में अरविंद कडेरे के बेटे कार्तिक उम्र 4 साल, बेटी भावना उम्र 10 साल और उसकी बहन पूजा कडेरे की बेटी परी उम्र 4 साल की जान चली गई।।, अरविंद के पिता अखिलेश कडेरे, मां विमला, मीरा कडेरे और पूजा घायल हो गई, अखिलेश और विमला को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।.


By - SAGAR TV NEWS
10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.