सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रजापति समाज को रोजी रोटी हेतु मिट्टी निकालने हेतु स्वीकृति पत्र सौंपा

 

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रजापति समाज को रोजी रोटी हेतु मिट्टी निकालने हेतु स्वीकृति पत्र सौंपा

सागर। सागर विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने प्रजापति समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला कलेक्टर दीपक आर्य से मुलाकात कर समाज के जीवकोपार्जन के लिए आसपास के ग्रामों में मिट्टी निकालने की स्वीकृति दिलाई,शासन की नीति के अनुसार कुछ गांव में मिट्टी निकालने की अनुमति हेतु लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे जिसमे आज सफलता प्राप्त हुई है इसके अंतर्गत ग्राम सिरवई एवं बेल खादर में लगभग 17 हेक्टेयर भूमि आरक्षित कर दी गई है

 


उल्लेखनीय है कि सागर नगर में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज निवास करती है जो अपने भरण पोषण के लिए पूर्ण रूप से मिट्टी की ईंट निर्माण कार्य पर निर्भर है,परंतु विगत कुछ समय से प्रशासन द्वारा मिट्टी के उत्खनन पर रोक लगा दी गई है इससे इन लोगो के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है,इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने प्रजापति समाज के लोगों के साथ कलेक्टर से मिट्टी निकालने की स्वीकृति हेतु आग्रह किया था इस पर उन्होंने आज समाज को ग्राम सिरवई एवं बेल खादर में 4.40 हेक्टेयर एवं 12 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है इसके अलावा सागर प्रदेश का पहला शहर है जहां ई पास के जरिए मिट्टी से भरे हुए वाहनों को निकलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।विधायक श्री जैन ने समाज के लोगों को मिट्टी निकालने का स्वीकृति पत्र सौंपा। इस अवसर पर संजय प्रजापति,सूरज प्रजापति कैलाश प्रजापति उपस्थित थे।


By - sagar tv news
10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.