शादी में वर-वधु ने दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के साथ ही अंगदान करने का लिया फैसला

वर-वधु ने दांपत्य जीवन में बंधने से
पहले लिया अंगदान करने का निर्णय

शादी में वर-वधु ने दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के साथ ही अंगदान करने का लिया फैसला


बालाघाट जिले के कटंगी में एक ऐसी शादी हुई, जो काफी चर्चा में है। इस शादी में वर-वधु ने दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के साथ ही अंगदान करने का फैसला किया है दरअसल, वर प्रभात बर्मन शास्त्री नगर जबलपुर के रहने वाले हैं और वधु भूमेश्वरी कटंगी की रहने वाली है। जिनकी षादी बीते दिन संपन्न हुई। लेकिन लग्न के साथ ही वर वधु ने मरणोपरांत अपने शरीर का दान करने की घोषणा कर दी। हालांकि यह पूरी विभागीय प्रक्रिया आगामी समय में होनी है, लेकिन अंगदान किए जाने की यह घोषणा मिसाल बन गई। प्रभात ने बताया कि उसे एक कार्यक्रम देखकर मोहन फाउंडेशन से अंगदान की जानकारी मिली थी। इसके अलावा फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा बोन डोनेशन करने से प्रेरणा मिली। इसलिए वैवाहिक अवसर पर अंगदान करने का निर्णय भी लिया ताकि लोगों के बीच में ऐसी बाते अधिक से अधिक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जब पत्नी से भी इस बात को षादी के पहले रखा तो वह भी साथ अंगदान करने के लिए तैयार हो गई है। वधु भूमेश्वरी ने बताया कि मेरे पति सामाजिक कार्य करते हैं। उन्होंने ही मुझे शादी के पहले अंगदान को लेकर बताया था जिससे मैं भी प्रभावित हुई और षादी के अवसर पर हमने अंगदान करने का निर्णय किया है।


By - sagar tv news
14-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.