ससुरालवालों ने की थी नवविवाहिता की हत्या पुलिस ने आरोपी पति,सास-ससुर और ननद को भेजा जेल

 

एमपी के हरदा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान नहीं दी थी बल्कि उसका मर्डर उसके ही पति, सास-ससुर और ननद ने मिलकर किया था, इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने किया है, यह आरोपी उससे दहेज की मांग कर रहे थे, हालांकि इन आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफत में ले लिया है. बता दे कि जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुलडी में 12 जून की शाम को नवविवाहिता नेहा गौर फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी।,

 

 

 

 

 

 

 

ससुरालवालों ने पुलिस को सुसाइड की बात बताई थी।, लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी, रिपोर्ट आने के बाद उसमें पाया गया कि उसका मर्डर गला घोंटकर किया गया है, वही, इस मामले में टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया ने बताया कि जांच के दौरान अन्य साक्ष्य भी पुलिस को मिले,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसमें उसके ससुराल के लोगों ने अपनी बहू की गला दबाकर मर्डर कर दिया था और अपने आप को बचाने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया था, नेहा गौर के मर्डर के आरोपी पति मुरारी गौर, ससुर गौरीशंकर गौर, सास कुसुमबाई गौर और ननद राजंती गौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।.

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि ग्राम बरखेड़ी की रहने वाली नेहा की शादी 31 जनवरी को हुई थी।, ससुराल वाले उसे दहेज में फोर-व्हीलर देने के लिए प्रताडित करते थे.


By - SAGAR TV NEWS
15-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.