बारातियों से भरी पिकअप पलटी,20 लोग पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के इमलाई गांव से पिकअप वाहन में बैठ कर लौट रहे बारातियों का वाहन पलट गया, जिससे करीब 20 लोग घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर है। ये सभी बाराती इमलाई गांव से पिकअप वाहन से अपने गांव केवलारी लारी लौट रहे थे। नोरूमारा गांव की पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और ये हादसा हो गया। हादसे की खबर लगते ही 108 वाहन मौके पर पहुंचा घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां उनका इलाज चल रहा है। 5 लोगों की हालत गंभीर थी जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

 

 

 

 


पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से बिल्डिंग की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा जिस वजह से गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से दर्जनों की संख्या में हादसे का शिकार हुए घायलों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त रूप से भर्ती मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था ना हुई और उनको जमीन पर लेटा का उपचार करना पड़ा कुछ मरीजों के लिए तो बेड नसीब हुआ  लेकिन कुछ मरीजों बेड की कमी होने से जमीन पर लेटा कर बाटले लगाई।

 

 

 

 

 


पूरे मामले में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के मुख्यबखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ई मिंज ने बताया की कई बार उच्च अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया कि बिल्डिंग को कमी है और बेड की भी कमी है इमरजेंसी मरीजों के उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करनी पड़ती है।

 

 

 

 


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
17-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.