राम भक्ति में डूबे कांग्रेस विधायक अनूठी पहल से जुटा रहे सहयोग राशि || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सालों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसको लेकर अब बैतूल से कांग्रेस विधायक राम जी के रंग में ही रंग गए हैं। उन्होंने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिसमें शहर के सभी लोगों का योगदान रहेगा। सिर पर केसरिया टोपी और हाथों में राम मंदिर के चित्र वाला वह दानपात्र लेकर शहर में गाजेबाजे के साथ घूम रहे कांग्रेस विधायक निलय डागा हैं। जिन्होंने संकल्प लिया है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति का योगदान राम मंदिर निर्माण में हो इसी को लेकर वे दानपात्र में सहयोग राशि एकत्रित कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण में सभी के सहयोग के लिए उन्होने गांधी जयंती से एक अभियान शुरू किया है। जिसका नाम उन्होंने एक व्यक्ति एक रुपया रखा है। इसके लिए वे अपनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्येक व्यक्ति से एक रुपये की सहयोग राशि लेंगे और उसे राम मंदिर ट्रस्ट को भेजेंगे। अभियान को उन्होंने 51 सेक्टर में बांटा है। हर सेक्टर पर एक दान पात्र रहेगा जिसे उनके समर्थक घर-घर जाकर सहयोग राशि लेंगे। एक रुपये लेने के पीछे उनका उद्देश्य है। कि गरीब हो या अमीर सभी का योगदान बराबर रहे। और सभी को लगे कि भव्य राम मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान है। इसकी शुरुआत बाकायदा दान पात्रों की विधि विधान से पूजा करने के बाद हुई है। बता दें की विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार परिवार हैं। जिनके लगभग चार लाख सदस्य हैं।


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
04-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.