सागर-लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी युगल ने कि अपनी जीवन लीला की खत्म

 

सागर जिले के खुरई में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया, षादीषुदा प्रेमिका ने जहां जहर खा लिया। तो वही नाबालिग प्रेमी की डेड बाडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली,

 

यह प्रेमी युगल शास्त्री वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे. इस मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।, बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय राधा अहिरवार और 17 वर्षीय किशोर बांदरी थाना क्षेत्र के दुगाहा खुर्द में रहते थे.

 

वही, राधा अहिरवार के भाई अरविंद अहिरवार ने बताया कि घटना के पहले उसकी बहन के प्रेमी ने कॉल कर बताया था कि तुम्हारी बहन ने कुछ खा लिया है, उसकी जान चली गई है।, साथ ही बताया कि 25 मई को उसकी बहन लापता हो गई थी।

 

इसकी गुमशुदगी का मामला उजनेट चौकी में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने नाबालिग लड़के और युवती को समझाइश भी दी थी, लेकिन युवती अपने परिजनों के साथ नहीं गई।

 

दोनों फिर भागकर खुरई में किराए के मकान में रहने लगे थे।, बताया जा रहा है कि लिव इन रिलेशन में आने के पहले प्रेमिका की षादी सागर में हुई थी लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग हो गई थी, इस मामले की जांच कर रहे खुरई शहरी थाना के उपनिरीक्षक गौरव गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मामला साफ होगा.


By - sagar tv news
17-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.