इस विभाग के उप संचालक का रिश्वत लेते और मांगते ऑडियो VIDEO वायरल

 

 

 


एमपी के रतलाम जिले में पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उप निदेशक के भ्रष्ट आचरण का ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो वीडियो में उपसंचालक डीके जैन विभाग के ही चतुर्थ वर्ग कर्मचारी से तनख्वाह निकालने के नाम पर 2 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं.

 

कर्मचारी ने जब कहा कि वह 500 रुपये पहले ही दे चुका है, उसके पास इतने रुपए नहीं है. जिस पर डॉक्टर जैन यह कहा कि तुम्हारी रिपोर्ट भी सही नहीं आ रही है. 10 दिन की तनख्वाह अटक जाएगी.

 

2 हजार रुपये लेकर आ जाओ तुम्हारा काम तत्काल हो जाएगा.
यही नहीं एक अन्य वीडियो में उप संचालक डॉ. डीके जैन विभाग की योजना के हितग्राही से फॉर्म भरने के नाम पर हजारों रुपये लेते हुए दिख रहे हैं. प्रभारी उप संचालक बकायदा रुपए मांगने का कारण अभी बता रहे हैं.

 

जिसमें वह हितग्राही को फॉर्म भरने में होने वाली मशक्कत और माथापच्ची का जिक्र कर रहे हैं. इस मामले में पीड़ित कर्मचारी ने कॉल रिकॉर्डिंग कर लोकायुक्त में भी भ्रष्ट अधिकारी की शिकायत की थी. लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार की पुष्टि करने के लिए लगाए गए ट्रेप से डॉक्टर डीके जैन बाल-बाल बच गए. जिसके बाद वह इस मामले को रफा-दफा करने में जुटे हुए हैं.

 

 

शिकायतकर्ता कर्मचारी पर भी उपसंचालक दबाव बना रहे हैं.
कैमरे के सामने नहीं आने और पहचान उजागर नहीं किए जाने की शर्त पर पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर डीके जैन से पूरे विभाग के कर्मचारी परेशान है. डॉ जैन विभाग की मीटिंग में अधीनस्थ कर्मचारियों से रुपए इकट्ठे कर देने को कहते है. यहां तक की डॉक्टर जैन भाजपा नेताओं,

 

विधायकों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रुपए देकर प्रभारी उपसंचालक का पद प्राप्त करने की बात भी विभागीय मीटिंग में खुलेआम बोलते हैं. पीड़ितों कर्मचारी ने स्वीकार किया कि उसकी तनख्वाह निकलवाने के लिए डॉक्टर जैन उससे ₹2000 की मांग कर रहे थे. जिसकी रिकॉर्डिंग उसने अपने मोबाइल में कर ली थी.

 

ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय में पीड़ित कर्मचारी ने शिकायत भी की थी. इसी दौरान डॉ जैन ने उसे कार्यालय में बुलाकर उसका मोबाइल अपने सामने तुड़वाया और नए फोन के लिए रुपए भी दिए.हालांकि वायरल ऑडियो की अधिकारिक पुष्टि सागर न्यूज़ नही करता है,


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.