चंबल में भारी बारिश से अस्पताले पानी से हुई लबालब अब सागर संभाग में यलो अलर्ट जारी | SAGAR TV NEWS

 

मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर में देर रात से बारिश होने से जिला अस्पताल मुरार में जलभराव हो गया है। इसके अलावा मुरैना जिले में भी बारिश के चलते अस्पताल परिसर में पानी भर गया है और भिंड जिले में आंधी और बारिश से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि इस घटना से कोई जनहानि नहीं पहुंची।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि ग्वालियर में पिछले 12 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव होने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वहीं सबसे बड़ी परेशानी जिला अस्पताल मुरार में देखने को मिली है, जहां पर अस्पताल कैंपस में पानी भर गया। इस हालात के कारण मरीज और उनके अटेंडरों को आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही मुरैना जिले में तेज बारिश होने की वजह से पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सैड़कों की संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन तेज बारिश के वजह से परिसर में पानी भरने से मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि पानी की निकासी ना होने की वजह से प्रत्येक साल बारिश के समय अस्पताल परिसर का यही हाल रहता है। इधर, पोरसा थाने में पदस्थ एएसआई और आरक्षक के क्वार्टरों में बारिश का पानी इस कदर भर गया की खाने-पीने का सामान सहित एसी, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सब कुछ बर्बाद हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वही, भिंड जिले में भी बीती रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, बारिश के चलते वार्ड क्रमांक-38 में दो मंजिला मकान धराशाई हो गया है। बताया जा रहा है कि भिंड के अटेर रोड बंबा की पुलिया के पास रहने वाले राजकुमार ओझा के बगल में उनका भाई अपने मकान का निर्माण करा रहा था। इसके लिए उसने तलघर बनाने के लिए 10 फुट गहरा गड्ढा राजकुमार के मकान के बगल में ही खोदा था। जिससे मकान की नींव कमजोर होने के साथ-साथ गड्ढे में पानी भर गया और मकान में दरारे आने लगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राजकुमार ओझा ने किसी भी संभावित दुर्घटना को देखते हुए मकान से बाहर निकलकर परिवार के साथ सो रहे थे। तभी अचानक सुबह उनका दो मंजिला मकान गिर गया। मकान में रखे में हुए 7-8 लाख रुपए का सामान मलबे में दब गया। मकान धराशाई होने से राजकुमार ओझा को 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन जनहानि नहीं हुई।

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
20-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.