बारात लेकर कोर्ट में दूल्हा करता रहा इंतजार,दुल्हन पैसे लेकर हुई थी फरार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 12 जून को खरगोन कोर्ट मे शादी करने पहुंचे दूल्हे को लुटेरी दुल्हन ने षादी के पहले एक लाख 10 हजार की चपत लगाई थी।
जब दूल्हा बारात लेकर न्यायालय पहुंचा तब सराफे से सामान खरीदने के नाम पर एक लाख रुपये लेकर लुटेरी दुल्हन ममता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश फरार हो गये थे। जिसके बाद परेशान दूल्हा और बारात पुलिस थाने पहुंच गये थे।
मेनगांव पुलिस ने धामनोद थाने के डोल निवासी दूल्हा रामेश्वर वानखेडे और बाराती राहुल जितेन्द्र की शिकायत पर धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
मेनगांव पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मामता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश को मेनगांव थाने के अजावद गांव से किया गिरफ्तार किया।
देर शाम पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने लुटेरी दुल्हन को एक दिन और दोनों आरोपी लंकेश और सुरेश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस पूछताछ में लुटेरी दुल्हन गैंग से और भी खुलासे हो सकते है।पुलिस को भी आशंका है कि आरोपियों के तार किसी नेटवर्क या गिरोह से जुड़े है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।