फिल्म मेकरों को फिल्म की शूटिंग करने के लिए काफी पसंद आ रहा एमपी का बुरहानपुर || SAGAR TV NEWS ||

 

मप्र का बुरहानपुर जिला फिल्म मेकरों के लिए काफी पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। हाल ही में यहां ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज हौंसला के लिए षूटिंग पूरी की गई। बुरहानपुर निवासी युवा कलाकार अली अबरार के नेतृत्व में षूटिंग पूरी की गई। टीम के शुभ श्रीवास्तव ने बताया कि हौंसला फिल्म में दानिश नामक एक किरदार के संघर्ष को बताया गया है, इस फिल्म में अली अबरार लीड रोल में है,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा शुभम श्रीवास्तव, पूजा प्रदयुत, युवराज मिश्रा, शुभम बिजारनिया ने रोल अदा किया है। यह फिल्म दर्शकों का काफी पसंद आएगी। वही, कलाकार अली अबरार ने कहा हम काफी प्रयास कर रहे है कि बॉलीवुड फिल्म मेकर और वेबसीरीज मेकर बुरहानपुर सहित प्रदेष के विभिन्न जगहों में आकर फिल्म मेकिंग करें। मप्र सरकार ने फ्रेंडली माहौल देने का आश्वासन दिया है लेकिन सरकार से यह मांग है कि फिल्म मेकिंग के लिए जो आवश्यक अनुमतियां है उन्हें जल्द से जल्द दिए जाने की व्यवस्था करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हाल में रिलीज हुई फिल्म पठान, द केरला स्टोरी और आदिपुरुष फिल्म को लेकर होने वाले विवादों पर कहा कि यह सब नेगेटिव पब्लिसिटी का हिस्सा है और हम निगेटिव पब्लिसिटी में विश्वास नहीं करते। फिल्मों को लेकर होने वाले विवादों से कलाकारों और पूरी प्रोडक्शन टीम को काफी तकलीफ होती है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
21-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.