उफनते नाले में फंसी यात्री बस,खिड़की से निकलकर बचाई यात्रियों ने अपनी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ जिले में हुई तेज बारिष से न केवल जनजीवन प्रभावित हो गया, बल्कि एक बस भी उफनाते नाले में जा फंसी, जिससे बस में सवार यात्रियों की जान जोखिम में आ गई. बताया जा रहा है कि चंदेरा थाना क्षेत्र में नुना से चंदेरा होते हुऐ टीकमगढ़ आ रही बस पुल पर अधिक पानी होने की वजह से बेकाबू हो गई और बस का अगला पहिया पुल पर नीचे उतर गया,

 

 

 

 

 

 

जिससे बस उफनाते नाले में फंस गयी, बस में बैठे यात्रियों की चीख सुनकर आस पास के लोग वहां मदद करने के लिए पहुंचे, तो वही बस में फंसे यात्रियों ने बस की खिडकी से किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई, लेकिन 2 यात्री पानी में बह गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया।,

 

 

 

 

 

 

 

 

घटना की जानकारी लगते ही वीरपुरा सरपंच जयसिंह यादव मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी ,प्रशासन की मदद से बस को जेसीबी से बाहर निकालने की कोषिष की गई, लेकिन पानी उतरने का इंतजार किया गया, इस मौके पर तहसीलदार अजय झा, जतारा पुलिस एसडीओपी डॉ. अभिजीत सिंह आदि मौजूद थे.


By - Anjali Jain from Tikamgarh mp
23-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.