बुंदेलखंड में करीब 100 फ़ीट की ऊंचाई से गिरता अद्भुत मनमोहक झरना || SAGAR TV NEWS ||

 

 

बुंदेलखंड में पर्यटन के लिहाज से सारी कई जगह मौजूद हैं। जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। सागर जिले के देवरी क्षेत्र में घोघर नाथ नाम से मनमोहक कर देने वाला प्राकृतिक झरना यानि यानि वाटर फॉल है। जहाँ घोघरा नदी का जल करीब 80 से 100 फीट ऊचाई से नीचे झरना बनकर गिरता है। जो बेहद आकर्षक और मन मोह देने वाला है। यहां की चट्टानों से आता हुआ पानी देखते ही बनता है। देवरी के महाराजपुर से करीब 15 किलो मीटर दूर सिमरिया डोभी होते हुये सलैया गाँव से आगे जाकर सुना वन विभाग बीट के अंतर्गत ये झरना आता है। यहाँ पर भगवान शिवजी का चबूतरा भी बना है। जो धर्म स्थल भगवान गौरख नाथ जी के नाम से जाना जाता है। वहां मंदिर की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी हरे राम दास त्यागी महाराज करीब 11 साल से जंगल में ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया की यहाँ पर सागर,दमोह,रायसेन और आसपास क्षेत्र के लोग भी आते हैं। लेकिन सड़क दुरुस्त न होने से केवल बाइक से ही लोग यहाँ पहुँच पाते हैं। लोगों का ऐसा कहना है। की इसे पर्यटन के लिहाज से स्थापित किया जा सकता है जिसकी कई बार मांग भी की गयी। वहीँ देखा जाये तो केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल के लोकसभा क्षेत्र में ये आता है वो इसी विभाग के मंत्री भी हैं। ऐसे में वो इसे विकसित कर सकते हैं।


By - Sourabh Nagariya
05-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.