8 लोगों ने लाखों रुपए सोने-चांदी के जेवरातों पर किया हाथ साफ

 

शहडोल जिले में डकैती डाले जाने का मामला सामने आया है। इन नकाबपोष बदमाषों ने घर के लोगो के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया और इसके बाद वे लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब इन बदमाषों की तलाष में जुटी है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के वार्ड नंबर 13 कोईलारी फाटक के पास रहने वाले रजनीश सेन घर के जरूरी काम से कहीं बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी पूनम सेन, पुत्री आस्था सेन और पुत्र रितेश सेन थे। दरम्यानी रात 8 अज्ञात नकाब पोश बदमाश घर मे घुसे और खिड़की के पास सो रहे रितेश के चेहरे पर पहले स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाषों ने रितेश की मां पूनम के साथ मारपीट की और उसे बांध दिया। इसके बाद घर की अलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूटकर भाग गए। जेवरातों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान लिए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाषों के फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें 8 बदमाश चेहरे पर गमछा बांधे और नंगे पैर आते हुए नजर आ रहे हैं।

 


By - sagar tv news
04-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.