भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की नारेबाजी

 

 

शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त न किए जाने से उनका गुस्सा फूट पडा और उन्होंने भोपाल के प्रदेष भाजपा कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

 

 

इस दौरान वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने की जिद पर अड़े रहे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। अभ्यार्थियों ने कहा कि अगर जल्द मांग पूरी न हुई तो प्रदेश भर के चयनित शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे।

 

 

बता दें कि यह अभ्यर्थी 51,000 पदों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पिछली 5 जून से डीपीआई के बाहर भूख हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे है।

 

 

लेकिन किसी ने इनकी सुध नहीं ली। इस मामले में मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण संघ संयोजक मंगल सिंह ने बताया ये प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के अभ्यर्थी है जो कि पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हैं। सरकार, प्राथमिक शिक्षक भर्ती नाम मात्र कर रही है,

 

 

जबकि चयनित शिक्षकों की संख्या 1 लाख 94 हजार है। ऐसी विसंगति तब है जब प्रदेश मे शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। मांगे ना माने जाने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।


By - SAGAR TV NEWS
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.