सीधी मामले में आरोपी के घर चला बुलडोजर देखिए पूरा मामला

सीधी मामले में आरोपी के
घर चला बुलडोजर

सीधी मामले में आरोपी के घर चला बुलडोजर देखिए पूरा मामला

एमपी के सीधी जिले में एक आदिवासी पर पेशाब करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला के मकान को ढहाने के लिए सरकारी अमला बुलडोजर और जेसीबी लेकर पहुंचा। मौके पर एसडीएम नीलांबर मिश्रा, पटवारी और 70 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जेसीबी देखकर आरोपी प्रवेश की मां और चाची बेहोश हो गईं और डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। आरोपी की मां अफसरों से कहा कि बेटे ने गलत काम किया है तो उसे सजा दें। मेरा घर न गिराएं। यह घर मैंने बड़ी मुश्किल से बनाया है। लेकिन प्रशासन की टीम बुलडोजर और जेसीबी से मकान को गिराने में जुटी रही। वही, इस मामले में सिहावल एसडीएम आरपी त्रिपाठी का कहना है कि मकान में किए गए निर्माण में से करीब एक तिहाई हिस्सा अवैध है, उसे ढहाया गया। वही सीएम शिवराज सिंह ने कहा है, उस पर एनएसए लगा दिया है, बुलडोजर भी चला दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे। दरअसल, दिलीप मंडल नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया था कि अगर इस केस में बुलडोजर नहीं चला तो यही माना जाएगा कि आप में न्याय करने की क्षमता नहीं है और आप समदर्शी नहीं हैं। जिसके जवाब में सीएम शिवराज सिंह ने ये बात कही। बताया जा रहा है कि भाजपा ने इस घटना की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जो जांच रिपोर्ट संगठन को देगी। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर घेरा हैं और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई अमानवीय और घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। गौरतलब है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को बीती देर रात ही गिरफतार कर लिया गया था।

 

 


By - sagar tv news
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.