सागर-देश की सबसे उम्रदराज टैक्स पेयर महिला का निधन, जानिए कौन थी ये बुजुर्ग महिला..

 

सागर में देश की सबसे उम्रदराज
टैक्सपेयर महिला का निधन


सागर-देश की सबसे उम्रदराज टैक्स पेयर महिला का निधन, जानिए कौन थी ये बुजुर्ग महिला..


सागर के बीना में रहने वाली 121 साल की गिरजा देवी तिवारी देश की सबसे उम्रदराज टैक्स पेयर थी जिन्होंने लंबी बीमारी के चलते बीना में अंतिम सांस ली है, गिरजा देवी अपने पति स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन पा रही थी आयकर विभाग के अधिकारी उन्हें निर्विवाद रूप से देश की सबसे उम्रदराज पेन कार्ड होल्डर मानते थे,

 

वहीं गिरजा देवी तिवारी की अंतिम यात्रा से पहले बीना एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की, यह शोभा यात्रा उनके निज निवास सर्वोदय चौराहे से इटावा मुक्तिधाम तक निकाली गई जहां पर उनके 75 साल के बेटे घनश्याम तिवारी ने मुखाग्नि दी, गिरजा देवी के पैन कार्ड में और आधार कार्ड पर दर्ज जन्म वर्ष के अनुसार उनकी उम्र 121 साल है,

 

 

इसी के चलते 160 वे स्थापना दिवस पर आयकर विभाग ने देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर के रूप में उन्हें सम्मानित भी किया था .स्व. सिद्धनाथ तिवारी ने भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में शामिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने 1971 में कांग्रेस के टिकट पर बीना से चुनाव भी लड़ा था और 1985 में उनका निधन हो गया था. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पति के निधन के बाद उनकी पेंशन गिरिजादेवी को मिलती थी


By - sagar tv news
08-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.