सागर-जंगल में निरीक्षण के दौरान रेंजर सहित वन अमले पर हमला किया था चार आरोपी गिरफ्तार

रेंजर सहित वन अमले पर हमला
करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

सागर-जंगल में निरीक्षण के दौरान रेंजर सहित वन अमले पर हमला किया था चार आरोपी गिरफ्तार

सागर जिले के रहली के नौरादेही सिंगपुर रेंज अंतर्गत खपराखेरा के जंगल में रेंजर सहित वन अमले पर हमला करने वाले चार आरोपियों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 7 माह पहले जब रेंजर सौरभ जैन दो टीमों के साथ जंगल का निरीक्षण कर रहे थे। तब जंगल में दो लोग कुल्हाड़ी और लाठी लिए घूमते दिखे। शिकार की आशंका के चलते वन अमले ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे भागने लगे। जब अमले ने इनको पकड़ना चाहा, उन्होंने उन पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस दौरान दो और आरोपी आ गए और इन चारों ने मिलकर वन अमले के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे रेंजर सौरभ जैन, दो बीट गार्ड और वाहन चालक घायल हो गए। घटना के बाद वन अमले ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि जब लंबे समय बाद यह चारों आरोपी वन अमले को बस स्टैंड के पास दिखे तो अमले ने इन चारों आरोपियों को दबोच कर गिरफतार कर लिया।

 


By - sagar tv news
11-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.