सागर-बाघराज वार्ड की सड़कें खराब,परेशान हो रहे रहवासी,पार्षद बनते ही वादे भूले राजकुमार पटेल

 

सागर का प्रसिद्ध बाघराज मंदिर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश लंबे समय से झेल रहा है। न तो यहां बेहतर सडक है और न ही स्ट्रीट लाइट की सुविधा। जबकि, इस मंदिर में दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि सहित बडी संख्या में भक्त दूर-दूर से पहुंचते है, लेकिन यहां आने पर उनको काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है।

 

 

लेकिन जनप्रतिनिधियों को इनकी कोई परवाह नहीं, जबकि चुनाव के समय यह जनप्रतिनिधि मंदिर में आकर मां से यही मन्नत मांगते है कि यदि हम जीत जाएंगे तो बाघराज वार्ड का कायाकल्प कर देंगे और सारी समस्याएं दूर कर देंगे, लेकिन मन्नत पूरी होने के बाद यह जनप्रतिनिधि यहां आते तक नहीं है।

 

 

 

यही वजह है कि इस वार्ड के हालात नहीं सुधर रहे। अभी भी मंदिर आने वाली सड़क और तिली रोड की हालत काफी खराब है। जिन पर बडे-बडे गड्ढे है और उनमें पानी भरा रहता है। जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

 

 

स्ट्रीट लाइट बंद होने रात में अंधेरा बना रहता है और असामाजिक तत्व अपनी कारगुजारियों को अंजाम देते है। आपको ध्यान दिला दे कि नगर निगम चुनाव में यहां पार्षद राजकुमार पटेल सभी वार्डों की अपेक्षा यहां से भारी बहुमत से जीते थे।

 

 

लेकिन चुनाव जीतते ही अपने वादे भूल गए। सड़क बनाना तो दूर, उन्होंने गड्ढों पर मुरम तक डलवाना मुनासिब नहीं समझा। जिससे वार्डवासी आक्रोशित है। 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
14-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.