गाँव में 8 दिनों से नहीं थी बिजली विधायक रामबाई ने आधे घंटे में दूर की समस्या || SAGAR TV NEWS ||

 

अपने तेज तर्रार अंदाज से जाने जाने वाली दमोह जिले की पथरिया विधायक रामबाई परिहार जनहित से जुडे मुददे को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसा ही एक और प्रशंसनीय काम करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से जमकर वाहवाही बटोरी। हुआ यूं कि पथरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम बमोरी चौथा में पिछले 8 दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर खराब पडा था।

 

 

 

जिससे गांव की बिजली बंद हो गई थी और ग्रामीण खासे परेषान थे। ग्रामीणों ने यह समस्या कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों को बताई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इसके बाद ग्रामीण पथरिया विधायक रामबाई परिहार के पास पहुंचे और उन्होंने यह समस्या बताई।

 

 

 

यह सुनकर विधायक खुद गांव पहुंच गई और वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी दबंग अंदाज से अधिकारियों ने बात की और कहा कि आधे घंटे के भीतर बिजली की समस्या दूर हो जाना चाहिए। यह सुनकर अधिकारियों के कान खडे हो गए और बिजली कंपनी का अमला ट्रांसफार्मर लेकर गांव पहुंचा और कुछ देर बाद गांव की बिजली फिर बहाल हो गई।

 

 

 

जिससे ग्रामीण खुष हो गए और उन्होंने विधायक की जमकर तारीफ की। बता दे कि इसके पहले भी विधायक कई जन समस्याओं को दूर कर चुकी है। उनके इसी अंदाज के चलते क्षेत्रवासी उनको काफी पसंद करते है।

 

 

 


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
16-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.