पति ने सब्जी में डाले थी तीन टमाटर,पति-पत्नी के बीच के रिश्तों,पुलिस की मदद से घर वापसी लौटी पत्नी

 

 

टमाटर की वजह से घर छोडकर चली गई एक महिला आखिरकार पुलिस की समझाइष के बाद मान गई और अपने घर वापस लौट आई। वही, पति ने भी पत्नी से वादा किया है कि वह उसके पूछे बिना टमाटर का उपयोग कभी नहीं करेगा।

 

 

बता दे कि शहड़ोल जिले के धनपुरी थानां क्षेत्र के ग्राम बेमहौरी में रहने वाले संदीप बर्मन एक ढाबा चलाते है। साथ ही वे टिफिन का भी काम करते है। चार दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बिना पूछे सब्जी में तीन टमाटर डाल दिये थे।

 

 

जब यह बात उनकी पत्नी आरती बर्मन को पता चली तो वह नाराज होकर अपनी छोटी बेटी के साथ घर छोड़कर कही चली गई थी। संदीप अपनी इस गलती के लिए पत्नी से बार-बार मिन्नतें करता रहा, लेकिन उसकी पत्नी ने एक न सुनी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को पाने के लिए पुलिस से मदद ली।

 

 

पुलिस ने उसे तलाष कर पति-पत्नी को समझाइश दी और एक टूटा रिश्ता फिर से जुड गया। इस मामले में धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि पति, पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। जिसे महिला ऊर्जा डेस्क के माध्यम से दोनों के बीच सुलह करा दी गई।

 

 

अब पत्नी घर जाने को तैयार है। गौरतलब है कि इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे है, जिस वजह से न केवल खाने का स्वाद बिगडा है बल्कि लोगों ने इसे खरीदना तक बंद कर दिया है।


By - sagar tv news
17-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.